कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, छात्र की मौत: स्कूल से परेड की रिहर्सल के लिए निकले थे; वीडियो हुआ वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए जा रहे एक्टिवा सवार दो छात्रों को एक कार ने टक्कर मार दी थी। दोनों छात्र स्कूल से दशहरा मैदान में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए जा रहे थे।
घटना के दो दिन बाद फुटेज सामने आया
पुलिस के अनुसार इस हादसे में कक्षा 9वीं के एक छात्र की मौत हो गई थी। घटना के दो दिन बाद इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसमें नजर आ रहा है कि छात्र कार से टकराने के बाद डिवाइडर से जा टकराया।
शनिवार सुबह की घटना
यह घटना शनिवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार जफर (16 वर्ष) अपने घर से एक्टिवा वाहन पर अपने दोस्त विश्वजीत के साथ स्काउट गाइड परेड की रिहर्सल के लिए जा रहा था। दोनों चारधाम मंदिर के पास स्थित महाराजा वाड़ा क्रमांक-2 स्कूल से दशहरा मैदान जा रहे थे।
नरसिंह घाट क्षेत्र में हुई दुर्घटना
पता चला है कि हरसिद्धि मंदिर से आगे नरसिंह घाट क्षेत्र पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छात्र उछलकर डिवाइडर से जा टकराए। हादसे में जफर के सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र विश्वजीत घायल हो गया।
टक्कर मारकर रुक गई कार
घटना के सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की स्विफ्ट कार एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद रुकती हुई नजर आ रही है। इस दौरान एक्टिवा गिरने के बाद जफर डिवाइडर से टकरा जाता है। आसपास के रहवासियों ने मौके पर पहुंचकर मदद भी की, लेकिन तब तक जफर की मौत हो गई।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!