छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फांसी लगाकर दी जान; माता-पिता की थी इकलौती संतान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तिलक नगर क्षेत्र में बुधवार शाम एक 19 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची तिलक नगर थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कमरे में अकेली थी छात्रा
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रथा पुत्री परीक्षित बढ़िका (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सांईनाथ कॉलोनी की निवासी थी। बुधवार शाम वह घर पर ही मौजूद थी। इसी दौरान उसने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी।
मेडिकैप्स कॉलेज की छात्रा थी प्रथा
प्रथा मेडीकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक वह नियमित रूप से कॉलेज जाती थी और पढ़ाई को लेकर कोई परेशानी सामने नहीं आई है।
पिता चलाते हैं एमपी ऑनलाइन
पुलिस ने बताया कि प्रथा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करते हैं। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने किसी पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या अन्य कारण की जानकारी नहीं दी है।
पुलिस की कार्रवाई
गुरुवार सुबह छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार के विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे और छात्रा के मोबाइल, पढ़ाई व अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!