छात्र पर चाकू-छुरी से जानलेवा हमला: 30 सेकंड में किए 27 बार; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिग छात्रों ने पूल गेम खेलते समय चाकू और छुरी से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना 15 फरवरी की रात टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब में हुई, जिसका CCTV फुटेज 22 फरवरी को सामने आया है।
30 सेकंड में किए 27 वार
CCTV वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी फिल्मी अंदाज में क्लब के अंदर घुसते हैं और महज 30 सेकंड के भीतर छात्र पर 27 बार वार कर देते हैं, इसके बाद मौके से फरार हो जाते हैं।
कटी उंगलियां, हालत गंभीर
हमले में घायल छात्र किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। उसकी एक कलाई पर 10 से अधिक गहरे घाव हैं, जबकि दूसरे हाथ की दो उंगलियां कट गई हैं। कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पूल गेम में वर्चस्व बना विवाद की जड़
पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय घायल छात्र गौतम नगर थाना क्षेत्र का निवासी है और रोजाना स्नूकर क्लब में पूल गेम खेलने आता था। कुछ दिन पहले उसका क्लब में ही 16-16 वर्षीय दो अन्य नाबालिग छात्रों से विवाद हो गया था।
बताया जा रहा है कि उस दौरान छात्र ने दोनों को थप्पड़ मार दिए थे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से यह हमला किया।
कोचिंग में साथ पढ़ते हैं दोनों नाबालिग
हमलावर दोनों नाबालिग भी 10वीं कक्षा के छात्र हैं और घायल छात्र के साथ ही कोचिंग में पढ़ते हैं। पूल गेम में वर्चस्व को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो चुकी थी।
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने शुरुआती तौर पर साधारण धाराओं में FIR दर्ज की और दोनों नाबालिगों को नोटिस देकर थाने से छोड़ दिया।
सब इंस्पेक्टर मनिपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक रूप से मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!