पुलिस का सख्त संदेश: नशे में वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों का जुलूस; आरोपी बोला– “अपराध पाप है, पुलिस हमारी बाप है”
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे की हालत में उत्पात मचाकर कई वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक नाबालिग फरार बताया जा रहा है। घटना चंदननगर, एयरोड्रम और मल्हारगंज थाना क्षेत्रों की है, जहां आरोपियों ने एक के बाद एक कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बिना किसी खास कारण के, सिर्फ नशे और शौकिया अंदाज में यह हरकत की।
ध्रुव करोसिया का जुलूस, कान पकड़कर माफी
मुख्य आरोपी ध्रुव करोसिया को एयरोड्रम पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाके में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी से कान पकड़कर माफी मंगवाई गई। जुलूस के दौरान ध्रुव यह कहते नजर आया- “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।” पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश देना बताया गया है।
दो नाबालिग भी शामिल
पुलिस जांच में सामने आया कि ध्रुव करोसिया के साथ दो नाबालिग भी इस वारदात में शामिल थे। इनमें से एक को हिरासत में लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है। दोनों नाबालिगों के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नशे की हालत में बिना किसी विशेष कारण के वाहनों में तोड़फोड़ की।
डीसीपी का सख्त बयान
इस मामले में डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिन वाहन मालिकों के वाहनों में नुकसान हुआ है, उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!