अफसरों को सख्त संदेश अपराध पर कसो शिकंजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

रात्रि चेकिंग, ड्रोन पेट्रोलिंग और बॉन्डओवर के निर्देश
कमिश्नर संतोष सिंह की सुपरविजन अधिकारियों संग बैठक
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए रविवार को कमिश्नर संतोषकुमार सिंह ने सुपरविजन अधिकारियों की अहम बैठक ली। कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, न्यायालयीन कार्यवाही में कसावट तथा सामुदायिक पुलिसिंग को विस्तार देने पर जोर दिया गया।
बैठक में एडिशनल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) अमित सिंह, एडिशनल कमिश्नर (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह सहित डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी मौजूद रहे। कमिश्नर ने स्पष्ट कहा बदमाशों, असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक और बॉन्डओवर कार्रवाई जारी रहे और नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
कमिश्नर ने निर्देश दिए हॉट स्पॉट और शैडो एरिया पर विशेष नजर रखी जाए। रात में सघन चेकिंग अभियान चले। वरिष्ठ अधिकारी मॉनिटरिंग करें। ड्रोन पेट्रोलिंग से अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए। न्यायालयों से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा, ई-साक्ष्य, ई-विवेचना और ई-समंस/वारंट प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
सीसीटीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई को समयबद्ध और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए साथ ही रैली, जुलूस या अन्य आयोजनों के लिए आयोजकों द्वारा अनुमति लेने और शर्तों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों को देखते हुए सक्रिय बदमाशों पर कड़ी निगरानी रखने और प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने को कहा।
सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगा विस्तार
इस दौरान कमिश्नर ने मोहल्ला समितियों के साथ नियमित बैठक कर जनभागीदारी बढ़ाने, नागरिकों को सीसीटीवी लगाने के लिए प्रेरित करने और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। कमिश्नर ने कहा पुलिस और जनता के समन्वय से ही सुरक्षित और अपराधमुक्त इंदौर का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!