मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश: ड्यूटी में अब नहीं चलेगी लापरवाही; समय पर काम नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में समय पालन को लेकर सख्ती शुरू कर दी गई है। राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन सहित प्रमुख शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए छापामार कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
सुबह 10 से शाम 6 बजे तक अनिवार्य उपस्थिति
सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस व्यवस्था के तहत वल्लभ भवन, विंध्याचल भवन, सतपुड़ा भवन सहित अन्य शासकीय दफ्तरों में कर्मचारियों के आने-जाने के समय, उपस्थिति और अनधिकृत अनुपस्थिति का व्यवस्थित रिकॉर्ड संकलित किया जाएगा।
विशेष टीमें गठित, औचक निरीक्षण शुरू
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने विशेष निरीक्षण टीमें गठित कर दी हैं। ये टीमें अलग-अलग शासकीय कार्यालयों में तैनात रहकर औचक जांच करेंगी। इसका उद्देश्य सरकारी कामकाज में हो रही देरी पर रोक लगाना और जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।
होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समयपालन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन पर जोर
सरकार का कहना है कि जनता की सुविधा, पारदर्शिता और जवाबदेह प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!