बिना हेलमेट वाहन चालकों पर सख्ती: 2384 के बनाए चालान; 17 बार नियम तोड़ने वाला भी पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों और प्रमुख चौराहों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसके साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।
बिना हेलमेट वाहन चलाते नजर आ रहे लोग
ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जिम्मेदारी पैदा करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। बावजूद इसके अब भी बड़ी संख्या में लोग बिना हेलमेट वाहन चलाते नजर आ रहे हैं।
इन प्रमुख चौराहों पर हुई सख्त कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई व्यस्त चौराहों पर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की, जिनमें पलासिया चौराहा, विजय नगर चौराहा, महूनाका चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, राजीव गांधी चौराहा शामिल हैं।
हेलमेट पहनने का महत्व समझाया
इन स्थानों पर न केवल चालानी कार्रवाई की गई, बल्कि लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर हेलमेट पहनने का महत्व भी समझाया गया। ट्रैफिक रथ की डिजिटल स्क्रीन पर सड़क सुरक्षा से जुड़े वीडियो दिखाए गए।
इसके अलावा जागरूकता रैलियां और कार्यक्रमों के जरिए भी लोगों को संदेश दिया जा रहा है।
2384 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की
28 जनवरी को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2384 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। वहीं, अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में कुल 2690 चालान बनाए गए।
17 बार नियम तोड़ने वाला चालक भी पकड़ाया
ट्रैफिक पुलिस उन वाहन चालकों पर भी विशेष नजर रख रही है, जो बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। आईटीएमएस कैमरों के जरिए ऐसे लोगों के खिलाफ ई-चालान बनाए जा रहे हैं।
विजय नगर चौराहे पर चलाए गए हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान सुबेदार अरुण सिंह ने एक एक्टिवा सवार को रोका।
जांच में सामने आया कि संबंधित वाहन चालक ने 17 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था और चालानों का जुर्माना भी जमा नहीं किया था। इसके बाद पुलिस ने एक्टिवा जब्त करने की कार्रवाई की।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जान को खतरे में न डालें। नियमों की अनदेखी पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!