प्रतिबंधित चाइनीज मांझे पर कड़ा एक्शन: दुकानों से लेकर छतों तक पुलिस की सख्त निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चाइनीज मांझे से होने वाले हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर कई लोग इस जानलेवा मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
पुलिस ने छेड़ा अभियान
लगातार मानव जीवन और पशु-पक्षियों के लिए घातक साबित हो रहे चाइनीज मांझे के खिलाफ अब पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। दुकानों और बाजारों में चेकिंग के साथ-साथ अब छतों, खुले मैदानों और पतंग उड़ाने वाले स्थानों पर भी निगरानी की जा रही है। यह अभियान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
दुकानों और बाजारों में की चेकिंग
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस टीमें यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी दुकानदार नायलॉन या प्रतिबंधित चाइनीज मांझा न बेच रहा हो। अवैध क्रय-विक्रय में लिप्त लोगों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
छतों और मैदानों में भी पहुंची पुलिस
सिर्फ दुकानों तक सीमित न रहते हुए पुलिस अब छतों, खुले मैदानों और ऐसे स्थानों पर भी पहुंच रही है, जहां पतंग उड़ाई जा रही है। यहां यह जांच की जा रही है कि कोई व्यक्ति खतरनाक या प्रतिबंधित मांझे का उपयोग तो नहीं कर रहा। साथ ही लोगों को चाइनीज मांझे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
जनहित में इंदौर पुलिस की अपील
इंदौर पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है जीवन चुनें, खतरनाक मांझा नहीं चाइनीज मांझा राहगीरों और बेजुबान पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है। इसका उपयोग कर अनजाने में किसी की जान न लें।
केवल सूती धागे का उपयोग करें
पतंगबाजी के लिए केवल पारंपरिक सूती धागे (मांझे) का ही प्रयोग करें, जो सुरक्षित है।
सूचना दें, जान बचाएं
यदि आपके क्षेत्र में कोई गुपचुप तरीके से इसे बेच रहा है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या इंदौर पुलिस के क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचित करें। आपकी एक सूचना किसी की जान बचा सकती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!