स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान को और मजबूत किया: कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के सफल तीन साल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर ने आज अपनी सेवा के तीन साल पूरे किए। इस बीच अस्पताल ने नैतिक और मरीज केंद्रित स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है।
अपने फुल-टाइम स्पेशलिस्ट सिस्टम के साथ इस अस्पताल ने अपनी मल्टी-डिसिप्लिनरी विशेषज्ञता के जरिये व्यापक देखभाल के लिए एक मजबूत भरोसा कायम किया है। तीन साल में अस्पताल ने अपनी सुविधाओं को और बेहतर बनाया है।
यहां मिनिमली इन्वेसिव सीएबीजी, बोनमैरो ट्रांसप्लांट और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक इलाज की तकनीकें शुरू की गई हैं, जिन्हें लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और भरोसा मिला। जल्द ही अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू होने वाली है।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में ओपीडी सेवा
मुख्यमंत्री कर चुके सम्मानित: हॉस्पिटल के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ डॉ. संतोष हट्टी ने कहा अस्पताल के तीन साल पूरे होना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारा जोर हमेशा अनुभवी डॉक्टरों की टीम बनाने, ईमानदारी से इलाज करने और मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखने पर रहा है।
पिछले तीन साल में हमें जो अनुभव मिला, उससे हमें लोगों की सेहत को और भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं हॉस्पिटल के इंदौर वॉइस प्रेसिडेंट सुनील मेहता ने कहा हमारी तीन साल की यह यात्रा इंदौर व आसपास के इलाकों के लोगों को इलाज की बेहतरीन सुविधा देने के लिए रही है।
हमारे ट्रांसप्लांट प्रोग्राम और समाज के लिए किए गए कामों को अच्छा रिस्पांस मिला। उन्होंने बताया पिछले वर्ष अस्पताल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है। यह जिम्मेदार और सस्टेनेबल स्वास्थ्य सेवा के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्रदेश के अन्य हिस्सों में रहने वाले मरीजों तक उच्च गुणवता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर ने कई शहरों में अपनी ओपीडी सेवाएं शुरू की हैं। इनमें देवास, उज्जैन, धार, खंडवा, महू, गुना, मंदसौर, रतलाम, ग्वालियर, सोनकच्छ और झांसी जैसे शहर शामिल हैं।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!