हथियार सप्लाई चेन पर एसटीएफ ने बोला धावा: पांच देसी पिस्टलों के साथ दो तस्कर दबोचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एसटीएफ ने हथियार तस्कर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार कर दो आरोपियों को पांच देसी पिस्टलों के साथ दबोच लिया है। शुरुआती जांच में राजस्थान से बुरहानपुर तक फैले हथियार सप्लाई नेटवर्क के तार सामने आए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक पहले से आर्म्स एक्ट मामले में फरार भी निकला।
अब एसटीएफ की जांच सिर्फ पांच पिस्टलों तक सीमित नहीं है। पता लगाया जा रहा है प्रदेश में अवैध हथियारों की खेप किस गिरोह के जरिए पहुंच रही थी और इसके पीछे कौन-कौन से चेहरे सक्रिय हैं।
टीआई ममता कांबले के अनुसार विशेष अभियान के तहत एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय नेटवर्क के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पांच अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है।
विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी दो युवक खकनार की ओर से अवैध हथियार लेकर अमितपुरा (बुरहानपुर) की तरफ पैदल आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी हनुमान चौधरी और बुरहानपुर के विजय कराड़े के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया विजय कराड़े आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार था। दोनों के खिलाफ एसटीएफ ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में एसटीएफ का फोकस इस पर है पिस्टल किस तस्कर या गिरोह से खरीदी गई थीं, इन्हें किन्हें सप्लाई किया जाना था।
प्रदेश में सक्रिय अवैध हथियारों के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है पूछताछ से बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!