STF की बड़ी कार्रवाई: दो हथियार तस्कर गिरफ्तार; 3 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की ग्वालियर यूनिट ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने शिवपुरी जिले से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
गुप्त सूचना पर STF ने बिछाया जाल
एसटीएफ अधिकारियों को इनपुट मिला था कि शिवपुरी के रास्ते ग्वालियर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त होने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर STF ने तुरंत दो अलग-अलग टीमें गठित कीं और शिवपुरी से ग्वालियर तक संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
गुरुवार रात शिवपुरी जिले के ग्राम थनरा में मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई, जहां से दो हथियार तस्करों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
3 पिस्टल और 4 कारतूस बरामद
कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज पुत्र जाहर सिंह परिहार, निवासी ग्राम थनरा, थाना दिनारा, जिला शिवपुरी, अवनीश पुत्र सुरेश शर्मा, निवासी ग्राम उदगवां, जिला दतिया के रूप में हुई है।
इतना ही नहीं तलाशी लेने पर दोनों के पास से 32 बोर की तीन पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
लंबे समय से हथियार तस्करी में सक्रिय थे आरोपी
STF की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी काफी समय से अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त थे और ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिलों में हथियारों की सप्लाई कर रहे थे।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे। इन्हें किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। STF अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!