छत्तीस जिंदगियों पर नशे का स्टीयरिंग: नशे में धुत होकर बस को मंडलेश्वर ले जा रहा था चालक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर से मंडलेश्वर जा रही 36 सीटर यात्री बस में सवार यात्रियों की जान उस समय बाल-बाल बच गई जब यातायात पुलिस ने नशे में धुत चालक को समय रहते पकड़ लिया। चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार और लापरवाही से बस दौड़ा रहा था। एक जागरूक नागरिक की सूचना पर तेजाजी नगर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर बस को सुरक्षित रुकवाया। यदि कुछ देर और देरी होती तो बड़ा सड़क हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक एमपी-41 पी-5114 इंदौर से मंडलेश्वर की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक की खतरनाक ड्राइविंग देखकर एक नागरिक ने यातायात पुलिस को सूचना दी कि बस अनियंत्रित गति से दौड़ रही है और यात्रियों की जान जोखिम में है। सूचना मिलते ही यातायात टीआई ब्रजराज अजनार ने बिना समय गंवाए टीम को अलर्ट किया।
टीआई ब्रजराज अजनार के नेतृत्व में एएसआई हरिराम, आरक्षक मनोज शर्मा, हरेंद्र और सुरेंद्र ने तेजाजी नगर चौराहे पर रणनीति बनाकर बस को सुरक्षित तरीके से रुकवाया। पुलिस की मुस्तैदी से बस में बैठे 36 से अधिक यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई। बस रुकते ही यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक काफी देर से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो उसके हाव-भाव देखकर शराब पीने की आशंका हुई। इसके बाद मौके पर ही ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया। चालक के शरीर में 223 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल पाया गया, जो वैधानिक सीमा से कई गुना अधिक था। यानी चालक पूरी तरह नशे की हालत में यात्रियों से भरी बस चला रहा था।
इसके बाद यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया। इस कार्रवाई में टीआई ब्रजराज अजनार और उनकी टीम की त्वरित सूझबूझ और सक्रियता ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था
देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!