जहरीली शराब कांड: इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब कांड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत मुडारी बुजुर्ग में पदस्थ पंचायत सचिव अजय लोधी (30) की बीएमसी सागर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके साथ ही इस मामले में मृतकों की संख्या 33 हो गई है। अजय स्वर्गीय गनपत सिंह लोधी के पुत्र थे। जहरीली शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीएमसी में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के मुताबिक, पिता की मृत्यु के बाद अजय को कुछ वर्ष पहले अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बताया जा रहा है कि अभी भी करीब एक दर्जन मरीज बीएमसी के आईसीयू में उपचाररत हैं।
5 सितंबर से लगातार हो रही मौतें
बंडा क्षेत्र में 5 सितंबर से जहरीली शराब से प्रभावित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इसके बाद से लगातार मौतों का सिलसिला जारी है।
मृतकों में बड़ी संख्या 25 से 38 वर्ष की उम्र के युवाओं की बताई जा रही है। एक महिला की भी मौत हुई है। मामले में शराब में जहरीले पदार्थ की मिलावट की पुष्टि होने के बाद जांच और तेज कर दी गई है।
मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रवि लखेरा को बरायठा के जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से हथियार बरामद किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई
जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस और प्रशासन अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री से जुड़े आरोपियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।
आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने के साथ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है। जांच एजेंसियां पूरे अवैध शराब नेटवर्क की सप्लाई चेन खंगाल रही हैं।
मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस की जांच जारी है। प्रशासन का फोकस अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने और प्रभावित मरीजों के उपचार पर है।
संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!