खबर
Top News

तेज रफ्तार मिनी ट्रक दुकान में घुसा: दो नाबालिगों सहित चार घायल; एक की हालत गंभीर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जनवरी 2026, 9:28 pm
शेयर करें:
तेज रफ्तार मिनी ट्रक दुकान में घुसा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार रोड पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार टाटा 407 (आयशर) वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। इस हादसे में दो नाबालिगों समेत चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा
चंदन नगर पुलिस के अनुसार नूरानी नगर के सामने सर्विस रोड पर वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और नट कॉलोनी क्षेत्र में स्थित दुकान में जा घुसा। यह दुर्घटना शाम करीब 4 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है।

ये लोग हुए घायल
हादसे में सर्विस सेंटर संचालक सत्यनारायण (60), निवासी नट कॉलोनी सिरपुर, हरीश (55) निवासी द्वारकापुरी, करण (16) निवासी कालानी नगर और युवराज (15) निवासी डायमंड पैलेस घायल हुए हैं। इनमें युवराज को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल वर्मा यूनियन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चेकिंग के बावजूद हुआ हादसा
हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। एसआई राजेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे और बैरिकेड्स भी लगाए गए थे। इसके बावजूद तेज रफ्तार वाहन वहां तक पहुंच गया।

ड्राइवर फरार, शराब पीने की आशंका
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टाटा 407 को जब्त कर लिया है, जबकि हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। पुलिस को आशंका है कि वाहन चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

1 minute ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

11 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

20 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

31 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

37 minutes ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

44 minutes ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 21 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 21 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!