बेटे ने की पिता की हत्या: सिर पर कुल्हाड़ी से किए कई वार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बेतुल।
बीजादेही थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। ग्राम रतनढाना में काम-धंधा करने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान एक बेटे पर अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय रामदयाल काजले की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
काम को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार घटना चार अगस्त की रात की है। मृतक के रिश्तेदार सुमरत काजले ने शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राजू काजले का अपने पिता रामदयाल काजले से काम-धंधे को लेकर विवाद चल रहा है। सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रामदयाल काजले गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले।
सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार
परिजनों के अनुसार रामदयाल के सिर पर कुल्हाड़ी के कई गहरे घाव थे और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। परिजनों ने कपड़ा बांधकर खून रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
वारदात के बाद आरोपी फरार
घटना के बाद आरोपी राजू काजले मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बीजादेही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी राजू काजले (43) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे पूरे तथ्य
मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक जी.पी. बिल्लोरे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!