रावण दहन के विरोध में समाज: इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
दशहरा पर्व से पहले उज्जैन में रावण दहन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने शहर में होने वाले रावण दहन का विरोध करते हुए इसे शास्त्र सम्मत नहीं बताया है।
संगठन ने 20 अक्टूबर को होने वाले प्रमुख रावण दहन आयोजनों के आयोजकों को वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजे हैं।
संगठन ने रावण दहन की परंपरा बंद करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग नहीं मानी गई तो संगठन कानूनी रास्ता अपनाने के साथ आंदोलन को व्यापक रूप देगा।
चार प्रमुख आयोजकों को नोटिस
अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज की ओर से दशहरा मैदान, शास्त्री नगर, कार्तिक मेला ग्राउंड और नानाखेड़ा में प्रस्तावित रावण दहन आयोजनों से जुड़े लोगों को कानूनी नोटिस भेजे गए हैं।
संगठन का कहना है कि रावण दहन को धार्मिक परंपरा और मनोरंजन के रूप में आगे बढ़ाना उचित नहीं है। समाज की ओर से आयोजकों से इस परंपरा को रोकने की मांग की गई है।
‘ब्राह्मण समाज को न्याय मिलना चाहिए’
संगठन के संरक्षक महेश पुजारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को न्याय मिलना चाहिए। उनका दावा है कि देश और प्रदेश में किया जा रहा रावण दहन शास्त्र सम्मत नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि रावण दहन अब धार्मिक परंपरा से आगे बढ़कर राजनीति और मनोरंजन का हिस्सा बन गया है। संगठन ने संबंधित संस्थाओं से रावण दहन बंद करने का अनुरोध किया है।
महेश पुजारी के मुताबिक, यदि मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से विरोध आगे बढ़ाएगा।
‘भगवान राम दे चुके हैं रावण को सजा’
समाज के महेश शर्मा ने कहा कि रावण ने जो किया, उसकी सजा भगवान राम दे चुके हैं। उनका कहना है कि इसके बाद रावण के पुतले का दहन करने की परंपरा जारी रखने का औचित्य नहीं है। उन्होंने रावण के पुतले को मनोरंजन के तौर पर प्रस्तुत किए जाने पर भी आपत्ति जताई है।
पिछले साल भी हुआ था विरोध
ब्राह्मण समाज ने पिछले वर्ष भी दशहरा पर्व के दौरान रावण दहन का विरोध किया था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य आयोजन से पहले रावण के पुतले के सामने रावण के जयकारे लगाए थे।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने काली मटकियां फोड़ते हुए रावण दहन की परंपरा बंद करने की मांग की थी। संगठन का कहना है कि इस वर्ष भी वह अपनी मांग को लेकर विरोध जारी रखेगा।
PM, संघ प्रमुख और CM को पत्र भेजने का दावा
संगठन का दावा है कि वह पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर रावण दहन पर रोक लगाने की मांग कर चुका है।
संगठन की ओर से उज्जैन सहित अन्य स्थानों पर रावण के गुणों को सामने रखने वाले पोस्टर लगाए जाने की बात भी कही गई है।
दशहरा से पहले बढ़ सकता है विवाद
उज्जैन में दशहरा पर्व के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन के बड़े आयोजन होते हैं। ऐसे में चार आयोजकों को कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने की संभावना है।
फिलहाल ब्राह्मण समाज ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा है कि यदि रावण दहन की परंपरा जारी रखी गई तो वह कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध आगे बढ़ाएगा।
संबंधित समाचार

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!