सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ मारपीट; प्रेमी ने बंधक बनाकर पीटा; फायरिंग भी की
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती को उसके प्रेमी द्वारा बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने पिस्टल से फायर भी कर दिया। गनीमत रही कि गोली युवती को नहीं लगी और उसकी जान बच गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सब-इंस्पेक्टर एमडी अहिरवार ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली थी कि सनराइज मैरिज गार्डन में एक युवती को बंधक बनाकर रखा गया है।
फायरिंग की आवाज से बढ़ी सनसनी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मैरिज गार्डन पहुंची। पुलिस के मौके पर पहुंचने के दौरान ही मैरिज गार्डन के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए गार्डन की बालकनी के पास पहुंचकर बाहर से आरोपी को सरेंडर करने के लिए आवाज दी।
हाथ ऊपर कर आरोपी ने किया सरेंडर
कुछ देर की मशक्कत के बाद आरोपी ने हाथ ऊपर कर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान जय दुबे (32 वर्ष) निवासी रत्नागिरी के रूप में हुई है।
रील शूट करने पहुंची थी युवती
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पीड़िता का प्रेमी है और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और रविवार को सनराइज मैरिज गार्डन में रील शूट करने आई थी।
इसी दौरान आरोपी को इसकी जानकारी मिली और वह वहां पहुंच गया। इसके बाद उसने युवती को एक फ्लोर की बालकनी में बंधक बना लिया।
मारपीट के बाद जान से मारने की कोशिश
आरोपी ने बालकनी में युवती के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद युवती को डराने और उसकी हत्या करने की नीयत से पिस्टल से फायर किया गया, लेकिन गोली लक्ष्य से चूक गई और युवती की जान बच गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!