स्लॉटर हाउस विवाद: गौमांस मिलने की शिकायत के बाद मचा हड़कंप; नगर निगम ने 8 कर्मचारियों को किया सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी का स्लॉटर हाउस मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। नगर निगम द्वारा संचालित आधुनिक स्लॉटर हाउस में गौमांस मिलने की शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।
मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां लंबे समय से लापरवाही और संभावित अवैध गतिविधियों के आरोप सामने आए हैं।
8 कर्मचारी सस्पेंड
जांच के शुरुआती निष्कर्षों के बाद नगर निगम ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए स्लॉटर हाउस में पदस्थ 8 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में वसीम खान, सलीम खान, राजा खान, शेख यूसुफ, वहीद खान, मोहम्मद फैयाज खान, ईसा मोहम्मद, अब्दुल रहमान शामिल हैं।
कारण बताओ नोटिस जारी
इसके अलावा यूसुफ खान, अब्दुल हकीम और मोहम्मद रफीक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
2014 से अब तक के रिकॉर्ड जब्त
पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम से स्लॉटर हाउस से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। इनमें वर्ष 2014-15 से अब तक के सभी टेंडर दस्तावेज, अनुमति पत्र, अनुबंध और अन्य रिकॉर्ड शामिल हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतने वर्षों तक यह गतिविधि कैसे चलती रही और जिम्मेदार कौन है।
अधिकारियों से लगातार पूछताछ
प्रभारी सहायक यंत्री सौरभ सूद सहित दो अन्य कर्मचारियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इसमें केवल कर्मचारियों की लापरवाही थी या फिर किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका भी रही है।
प्रशासन अलर्ट, जांच तेज
गौमांस मिलने की शिकायत को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!