देपालपुर के शोरूम चोरी कांड में मास्टर माइंड सहित छह गिरफ्तार: नौ बदमाशों ने मिलकर रची थी साजिश बाइक से आए थे वारदात करने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देपालपुर-इंदौर रोड पर स्थित महिंद्रा शोरूम से फिल्मी अंदाज में उड़ाई गई बोलेरो नियो के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। मोबाइल बंद कर पुलिस को गुमराह करने की चाल चली गई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और सटीक मुखबिरी ने गिरोह को धरदबोचा। मास्टरमाइंड सतीश आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच गया।
22 फरवरी की रात देपालपुर-इंदौर रोड स्थित महिंद्रा मोटर्स के शोरूम पर बदमाशों ने धावा बोला था। दराज से चाबियां निकालीं, शोरूम के अंदर खड़ी बोलेरो नियो स्टार्ट की और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि चोर डीजल की दो कैन भी साथ लाए थे, ताकि रास्ते में कोई रुकावट न आए।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसने बाद में पुलिस के लिए अहम सुराग का काम किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देपालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह बघेल ने टीम के साथ जांच का मोर्चा संभाला। फुटेज खंगालते-खंगालते पुलिस टीम मानपुर तक पहुंच गई।
वहीं से आरोपियों की पहचान हुई और एक-एक कर गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ। चोरी की गई बोलेरो नियो को खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम कम्पेल में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने दबिश देकर 9 लाख 32 हजार 791 की गाड़ी बरामद कर ली।
देपालपुर टीआई रणजीत सिंह बघेल के अनुसार पहले सतीश डावर, अजय योगी, आकाश वर्मा, शेरू ओसारी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। कल रात छठे आरोपी बबलू ओसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। नौ बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। तीन की तलाश जारी है।
सभी आरोपी बाइक से देपालपुर पहुंचे थे। मजदूरी और ड्राइवरी करने वाला सतीश मुख्य साजिशकर्ता है, जो कुछ समय पहले देपालपुर आया था। सुनसान इलाके में स्थित शोरूम पर उसकी नजर पड़ी और उसने चोरी की पटकथा लिख डाली।
ही पूरी प्लानिंग का सूत्रधार निकला। केस सुलझाने में एसआई रविंद्र सिंह सगर, एएसआई आदम खान, आरक्षक दीपेंद्र, यादुवेंद्र सिंह, अमित सिंह, राजेंद्र सुमन, सचिन हिंगणकर, श्रीपाल और साइबर सेल के रवि तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।
संबंधित समाचार

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!