खबर
Top News

एसआईआर प्रक्रिया खत्म: 4.47 लाख वोटर्स के नाम कटे; 57 हजार मतदाता नाम जुड़वाने पहुंचे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जनवरी 2026, 4:47 pm
शेयर करें:
एसआईआर प्रक्रिया खत्म

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रारूप मतदाता सूची से 4 लाख 47 हजार मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बाद अब तक करीब 57 हजार लोगों ने दोबारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है।

1 महीने तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की
जिले के 2625 मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ ने करीब एक महीने तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा अंतिम आंकड़े जारी किए जाने के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी।

अभियान चलाया
दरअसल, मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान 4 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच गणना पत्र भरवाने का अभियान चलाया गया था। इस अवधि में कुल 28 लाख 67 हजार मतदाताओं में से केवल 24 लाख 20 हजार मतदाता ही फार्म भर सके।

गणना पत्र जमा नहीं किया
शेष 4 लाख 47 हजार मतदाताओं ने गणना पत्र जमा नहीं किया, जिसके चलते उनके नाम 23 जनवरी को जारी प्रारूप मतदाता सूची से हटा दिए गए। इसके बाद मतदाता सूची को लेकर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू की गई, जो अब समाप्त हो चुकी है।

आवेदन की संख्या कम रही
आंकड़ों के मुताबिक राऊ विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा नए मतदाता जोड़ने के आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं विधानसभा क्रमांक-3 से सबसे कम आवेदन आए हैं। खास बात यह है कि विधानसभा क्रमांक-3 क्षेत्रफल और वार्डों की संख्या के लिहाज से बड़ा क्षेत्र है, इसके बावजूद यहां आवेदन की संख्या कम रही।

नो-मैपिंग श्रेणी के 1.33 लाख मतदाताओं की सुनवाई जारी
एसआईआर के दौरान नो-मैपिंग श्रेणी में शामिल किए गए 1 लाख 33 हजार मतदाताओं की विशेष सुनवाई की जा रही है। इन मतदाताओं से पहचान और निवास सत्यापन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तय 11 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।

यह प्रक्रिया 14 फरवरी तक चलेगी। दावा-आपत्ति निपटान के बाद 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अंतिम सूची जारी होने के बाद ही नए नाम जोड़ने की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

9 विधानसभाओं से आए नए वोटर्स के आवेदन
राऊ विधानसभा – 10,440
विधानसभा क्रमांक-5 – 9,255
सांवेर विधानसभा – 8,530
विधानसभा क्रमांक-2 – 7,880
विधानसभा क्रमांक-4 – 5,829
विधानसभा क्रमांक-1 – 5,318
महू विधानसभा – 3,993
देपालपुर विधानसभा – 3,325
विधानसभा क्रमांक-3 – लगभग 2,956 (सबसे कम)

मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में बड़ी संख्या में आपत्तियां
इंदौर की सभी नौ विधानसभाओं के मुस्लिम बहुल इलाकों में एक लाख से अधिक दावे-आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इसे लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए भाजपा ने सुनियोजित तरीके से आपत्तियां दर्ज करवाई हैं।

उन्होंने दावा किया कि चंदन नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-2 में एक बूथ पर जहां कुल 600 मतदाता दर्ज हैं, वहीं करीब 300 आपत्तियां लगाई गईं। कांग्रेस का आरोप है कि यह मतदाता सूची में हेरफेर की एक रणनीति का हिस्सा है।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 4 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 5 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 5 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 5 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 5 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 5 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 5 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 6 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 6 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 6 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 6 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 6 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 6 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 6 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 6 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 6 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 6 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 6 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!