खबर
Top News

सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं टूटी चुप्पी: 33 साल से इंतजार कर रहे हजारों प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं टूटी चुप्पी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम-171 से मुक्ति की मांग को लेकर 33 वर्षों से इंतजार कर रहे हजारों प्लॉटधारकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।

सांकेतिक विरोध रैली निकाली
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में इंदौर प्रवास के दौरान मंच से स्कीम की बाधाएं दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। इससे नाराज पीड़ितों ने रविवार को सांकेतिक विरोध रैली निकालकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शासन के सामने अपनी मांगें रखीं।

19 महीने पहले जमा कराए 5.84 करोड़ रुपए, फिर भी नहीं मिली राहत
पीड़ित प्लॉटधारकों का कहना है कि स्कीम-171 को समाप्त कराने की प्रक्रिया के तहत करीब 19 माह पहले ही 5 करोड़ 84 लाख रुपए की राशि जमा कराई जा चुकी है। यह राशि दिसंबर 2024 तक पूरी जमा हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद स्कीम को समाप्त (लैप्स) नहीं किया गया।

इस योजना से 13 सहकारी संस्थाओं के छह हजार से अधिक प्लॉटधारक और करीब 200 निजी भू-स्वामी प्रभावित हैं, जो वर्षों से अपने भूखंडों पर निर्माण और कब्जे का इंतजार कर रहे हैं।

1993 से शुरू हुआ विवाद, 2009 में नई स्कीम भी नहीं बनी समाधान
रहवासी संघ ने बताया कि वर्ष 1993 में आईडीए ने स्कीम-132 लागू की थी, जिससे हजारों प्लॉट और निजी जमीन प्रभावित हुई। बाद में हाईकोर्ट ने इस योजना को निरस्त कर दिया, लेकिन वर्ष 2009 में उसी क्षेत्र में स्कीम-171 लागू कर दी गई। इसके बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं हुआ और हजारों लोगों की जमीन वर्षों तक अधर में लटकी रही।

भूमाफियाओं ने उठाया फायदा, कई लोगों का सपना अधूरा रह गया
रहवासी संघ के अनुसार, वर्षों तक योजना लंबित रहने का फायदा उठाकर भूमाफियाओं और असामाजिक तत्वों ने कई प्लॉटों पर अवैध कब्जे कर मकान बनाकर बेच दिए। कई वास्तविक प्लॉटधारक अपने सपनों का घर बनाए बिना ही इस दुनिया से चले गए।

हालांकि, तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह के कार्यकाल में भूमाफिया विरोधी अभियान के तहत कई अवैध कब्जे हटाए गए और प्लॉटधारकों के दस्तावेजों की भी जांच की गई।

विधानसभा में संशोधन के बाद भी नहीं हुआ अमल
रहवासियों ने बताया कि राज्य सरकार ने 17 फरवरी 2020 को विधानसभा में संशोधन कर ऐसी लंबित योजनाओं को समाप्त करने का प्रावधान किया था। इसके तहत यदि प्राधिकरण द्वारा किए गए खर्च की प्रतिपूर्ति कर दी जाए तो संबंधित योजना स्वतः व्यपगत (लैप्स) मानी जाएगी।

लंबे संघर्ष के बाद आईडीए ने 23 अक्टूबर 2024 को प्रारूप जारी कर प्रभावितों से ₹5.84 करोड़ जमा कराए, लेकिन राशि मिलने के बाद भी योजना को समाप्त करने की अधिसूचना जारी नहीं की गई।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद बढ़ी उम्मीद, अब कार्रवाई की मांग
हाल ही में विधायक महेंद्र हार्डिया की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सार्वजनिक मंच से स्कीम-171 का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद भोपाल से लेकर इंदौर तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रभावितों में नाराजगी बढ़ गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनके मिश्रा, महेंद्र चतुर्वेदी, राजेश तोमर, मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में प्लॉटधारक मौजूद रहे। उन्होंने सरकार से मांग की कि वर्षों से लंबित स्कीम-171 को तत्काल समाप्त कर प्रभावित परिवारों को उनके भूखंडों पर अधिकार दिलाया जाए।

संबंधित समाचार

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म
Top News

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

less than a minute ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

8 minutes ago
दो सड़क हादसों में दो की मौत
Top News

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

13 minutes ago
तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 17 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 17 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 17 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 18 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 18 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 18 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 18 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 18 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 18 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 18 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 18 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 19 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 19 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 19 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 19 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!