किसकी हत्या के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर: पैर में कितनी गोलियां लगीं; इतने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना (57) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह आरोपियों की धरपकड़ के दौरान एक शूटर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में दो गोलियां लगीं।
छिपे होने की मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र के चिरली तिराहा के पास आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पपेंद्र रावत ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में दो गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ये हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में बड़ौनी के घुघसी निवासी गोलू रावत (25), डबरा के चांदपुर निवासी पपेंद्र रावत (23) और घुघसी निवासी जहीर मुसलमान (24) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को गोली रावत ने कट्टे से अधिवक्ता की पीठ पर गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई।
तलाशी के लिए अलग-अलग टीमें
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों की तलाशी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। रविवार सुबह मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस मामले में पहले ही शिक्षक कमलेश शर्मा, उनके सरपंच चाचा सुनील शर्मा, नीरज शर्मा और आशीष परिहार के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।
जमीन संबंधी मामलों में सक्रिय थे
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता संजय सक्सेना जमीन संबंधी मामलों में सक्रिय थे। परिजनों ने जमीनी रंजिश और चुनावी विवाद को हत्या की वजह बताया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की सुपारी कितनी रकम में दी गई थी और साजिश में किन-किन लोगों की भूमिका रही। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!