शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का धरना जारी: प्रशासन से माफी की मांग; बोले- प्रण लेता हूं, मेले में हर बार आऊंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का धरना लगातार जारी है। पालकी (रथ यात्रा) रोके जाने के विरोध में शंकराचार्य उसी स्थान पर धरने पर बैठे हैं, जहां पुलिस उन्हें छोड़कर चली गई थी। भीषण ठंड के बावजूद वे पूरी रात खुले में धरने पर बैठे रहे।
23 घंटे से उपवास
शंकराचार्य ने बीते 23 घंटे से अनाज का एक दाना भी ग्रहण नहीं किया है। उन्होंने पानी तक पीना छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार, शंकराचार्य ने सोमवार सुबह उसी स्थान पर पूजा और दंड तर्पण किया, लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले शंकराचार्य
सोमवार दोपहर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्पष्ट शब्दों में कहा- “जब तक प्रशासन स्वयं आकर माफी नहीं मांगता, तब तक हम अपने आश्रम में प्रवेश नहीं करेंगे। हम फुटपाथ पर ही रहेंगे।” उन्होंने कहा कि इतिहास में जब भी शंकराचार्य गंगा स्नान के लिए गए हैं, पालकी में ही गए हैं, और हर वर्ष यही परंपरा निभाई जाती रही है।
सम्मान और प्रोटोकॉल की मांग
शंकराचार्य ने साफ तौर पर कहा है कि “जब तक पुलिस प्रशासन हमें सम्मान और निर्धारित प्रोटोकॉल के साथ नहीं ले जाएगा, तब तक मैं गंगा स्नान नहीं करूंगा।” उन्होंने यह भी प्रण लिया कि “मैं हर मेले में प्रयागराज आऊंगा, लेकिन कभी भी शिविर में नहीं रहूंगा। फुटपाथ पर ही अपनी व्यवस्था करूंगा।”
रथ यात्रा विवाद का CCTV फुटेज आया सामने
इसी बीच मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य की रथ यात्रा के दौरान हुए विवाद का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रास्ते में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी।
बैरिकेडिंग को लेकर शंकराचार्य के समर्थकों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद समर्थकों ने बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। इसी घटनाक्रम के बाद पूरा विवाद और धरना शुरू हुआ।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!