दो राज्यों से एक बांग्लादेशी समेत इतने संदिग्ध गिरफ्तार: किन संगठनों के इशारे पर रच रहे थे आतंक हमलों की साजिश; पुलिस ने क्या सामग्री बरामद की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तिरुप्पुर/नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनमें 6 तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से पकड़े गए हैं। पुलिस का दावा है कि ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर हमले की साजिश रच रहे थे।
12 से अधिक मोबाइल फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद
गिरफ्तार आरोपियों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। उनके पास से 12 से अधिक मोबाइल फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर से गिरफ्तार छह लोगों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है।
आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट किए थे। तीन को उथुकुली, तीन को पल्लादम और एक को तिरुमुरुगनपोंडी इलाके से पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि वे फर्जी आधार कार्ड के जरिए पहचान छिपाकर तिरुप्पुर की गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे।
शहरों की रेकी और पोस्टर लगाने का आरोप
दिल्ली पुलिस का कहना है कि तमिलनाडु से गिरफ्तार छह संदिग्धों पर संभावित हमलों में मदद के लिए अलग-अलग शहरों की रेकी करने का आरोप है। साथ ही, दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ पोस्टर लगाने में भी उनकी संलिप्तता की आशंका जताई गई है। सभी आरोपियों को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है।
देशभर में सुरक्षा अलर्ट
21 फरवरी को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर संभावित आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसके बाद दिल्ली में लाल किला और चांदनी चौक समेत संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
संयुक्त रूप से हालात पर नजर
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां संयुक्त रूप से हालात पर नजर रख रही हैं। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी, वाहनों की सघन जांच और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीमें भी सक्रिय हैं।
सतर्क रहें नागरिक
सुरक्षा एजेंसियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस या आपात सेवाओं को देने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक, ये कदम एहतियातन उठाए गए हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!