युवक-युवती के शव मिलने से फैली दहशत: दोनों के सिर में मिले गोली लगने के निशान; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
सोमवार को जिले के सोहागपुर क्षेत्र के भटगांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर की छत पर बने बाथरूम में युवक और युवती के शव मिले।
जांच में उलझी गुत्थी
दोनों के सिर में गोली लगने के निशान हैं। यह डबल मर्डर है या पहले युवती की हत्या, फिर युवक ने खुद को गोली मारी-इस सवाल का जवाब फिलहाल साफ नहीं है। दो लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
छत के बाथरूम में मिले शव
मृतकों की पहचान रिंकी पुरवइया (21), निवासी भटगांव, और अरुण पुरवइया (28), निवासी गोरा मचवाई (जिला रायसेन) के रूप में हुई है। सोहागपुर पुलिस के मुताबिक, दोनों के शव रिंकी के घर की छत पर बने बाथरूम में मिले।
सबसे पहले रिंकी के पिता सुरेश पुरवइया ने शव देखे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे रिंकी को छत पर देखा गया था। सुबह 7 बजे दोबारा छत पर जाने पर यह दृश्य सामने आया।
अरुण के हाथ में पिस्तौल
मौके पर पहुंचे सोहागपुर थाना के अधिकारियों के साथ एसडीओपी और पुलिस टीम ने निरीक्षण किया। एसपी साईं कृष्णा थोटा ने बताया कि दोनों के सिर में गोली लगी है और अरुण के हाथ में पिस्तौल मिली है।
नर्मदापुरम से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो हथियार, बारूद के अवशेष और घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच कर रही है।
पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
पुलिस जांच कर रही है कि घटना से पहले क्या हुआ, हथियार कहां से आया और फायरिंग क्यों हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल की राय के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हर संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!