खबर
Top News

एक ही घर में पिता-पुत्र की मौत से फैली सनसनी: 4 साल के मासूम की हत्या के बाद फंदे से झूला पिता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
एक ही घर में पिता-पुत्र की मौत से फैली सनसनी

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
नागलवाड़ी थाना क्षेत्र के लफनगांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 22 वर्षीय युवक और उसका चार साल का बेटा घर में फंदे पर लटके मिले। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार युवक ने पहले अपने बेटे को फंदे पर लटकाया और फिर खुद भी फांसी लगा ली। दोनों की मौत हो गई।

मामले की जांच शुरू
घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। मासूम का दादा उसके लिए दवा लेने गया था, जबकि परिवार की महिलाएं खेत में काम करने गई थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दवा लेकर लौटे दादा ने खिड़की से देखा मंजर
घटना ग्राम पंचायत लफनगांव के चिभानियापुरा मोहल्ले की है। पुलिस के अनुसार सायमल (22) पुत्र बुधला और उसका चार वर्षीय बेटा सुमित घर के अंदर फंदे पर लटके मिले। सुबह सुमित का दादा बुधला अपने पोते के लिए दवा लेने नागलवाड़ी गया था।

दरवाजा अंदर से बंद मिला
दवा लेकर घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने खिड़की से अंदर देखा तो बेटा और पोता दोनों रस्सी के फंदे पर लटके दिखाई दिए। इसके बाद दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मां और दादी खेत में गई थीं काम करने
घटना के समय सुमित की मां और दादी भी घर पर मौजूद नहीं थीं। दोनों सुबह से खेत में काम करने गई हुई थीं। घर में पिता और बेटा ही थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

बचपन से बीमार था चार साल का सुमित
परिवार से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चार वर्षीय सुमित बचपन से बीमार रहता था। उसके इलाज को लेकर पिता सायमल परेशान रहता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है।

हालांकि घटना के पीछे यही वजह थी या कोई अन्य कारण, इसकी पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने से पहले कारण को लेकर पुलिस ने कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

डॉक्टरों की पैनल से कराया जा रहा पोस्टमॉर्टम
नागलवाड़ी थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल के मुताबिक दोनों की मौत के मामले में मर्ग कायम किया गया है। शवों का डॉक्टरों की पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

पुलिस परिजनों के बयान लेने के साथ परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 3 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 3 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 3 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 4 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 4 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 4 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 4 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 4 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 5 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 5 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 5 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 5 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!