महिला वकील को इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो भेजे: किस नाम से बनी ID से आते हैं; क्राइम ब्रांच ने क्या कार्रवाई की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
गोला का मंदिर क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय महिला वकील को इंस्टाग्राम पर अश्लील चैट, फोटो और वीडियो भेजकर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
‘mohini32143’ आईडी से शुरू हुई हरकत
महिला वकील ने पुलिस को बताया कि 7 नवंबर 2025 की शाम करीब 7:45 बजे उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर “mohini32143” नाम की आईडी से अश्लील चैट और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी गईं।
साइबर सेल से संपर्क करने की सलाह
उन्होंने तुरंत डायल-112 पर शिकायत की। वहां से उन्हें साइबर सेल से संपर्क करने की सलाह दी गई। साइबर सेल ने संबंधित आईडी को ट्रेस करने का आश्वासन दिया, लेकिन आगे कोई जानकारी नहीं दी गई।
दोबारा अश्लील चैट और वीडियो भेजे
इसके बाद 15 दिसंबर 2025 को उसी आईडी से दोबारा अश्लील चैट और वीडियो भेजे गए। परेशान होकर महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दी।
शिकायत के बाद बदली आईडी, फिर शुरू हुई हरकत
महिला के अनुसार शिकायत के बाद कुछ समय तक मैसेज आना बंद हो गया, लेकिन फिर “सोनी तोमर” नाम से नई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर 30 दिसंबर 2025 और 7 जनवरी 2026 को फिर अश्लील फोटो और मैसेज भेजे गए। इसके बाद लगातार आपत्तिजनक सामग्री भेजी जाती रही।मानसिक रूप से परेशान महिला ने आखिरकार क्राइम ब्रांच थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
तकनीकी जांच में जुटी पुलिस
क्राइम ब्रांच थाना पुलिस का कहना है कि दोनों इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जांच की जा रही है। साइबर एक्सपर्ट यह पता लगाने में जुटे हैं कि आईडी कहां से संचालित हो रही हैं और इनके पीछे कौन व्यक्ति है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!