टीचर से 1.74 लाख की ठगी: बिटकॉइन में ट्रेडिंग के नाम पर की; केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के मुरार थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक को बिटकॉइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 1 लाख 74 हजार रुपए ठग लिए। ठगों ने पहले छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाया और फिर लगातार अलग-अलग बहानों से रकम ऐंठते रहे।
कैसे हुआ फ्रॉड?
कृष्णपुरी निवासी 31 वर्षीय गौरव शर्मा, जो डीपीएस स्कूल में पढ़ाते हैं, ने बताया कि 7 जनवरी को उनके मोबाइल पर टेलीग्राम एप के जरिए एक मैसेज आया। इसमें दावा किया गया कि इस प्लेटफॉर्म पर बिटकॉइन ट्रेडिंग करने पर निवेश पर 40 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा।
लालच देकर फंसाया
गौरव ने पहले 38 हजार रुपए निवेश किए और उन्हें कहा गया कि इसके बदले 45 हजार रुपए मिलेंगे। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उन्हें बताया गया कि अकाउंट में बैलेंस कम है, इसलिए 58 हजार रुपए और जमा करें।
अकाउंट फ्रीज होने का बहाना बनाया
इसके बाद ठगों ने अकाउंट फ्रीज होने का बहाना बनाया और इसे अनफ्रीज करने के लिए 78 हजार रुपए और मांगे। इस तरह अलग-अलग बहानों से कुल 1 लाख 74 हजार रुपए ठग लिए गए। जब ठगों ने 1 लाख 13 हजार रुपए और मांगे, तब गौरव को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस का बयान
मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि "एक युवक के साथ टेलीग्राम एप पर बिटकॉइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!