स्टीयरिंग फेल होने पर पेड़ से टकराई स्कूली बस: ड्राइवर समेत पांच छात्राएं घायल; टला बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
जिले में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब छात्राओं से भरी एक स्कूली बस का स्टीयरिंग अचानक फेल हो गया। सूझबूझ दिखाते हुए चालक ने बस को सड़क किनारे पेड़ से टकरा दिया, जिससे बस पलटने या किसी अन्य वाहन से टकराने जैसी बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे में चालक सहित पांच छात्राएं घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत सामान्य है।
घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेड़िया फाटा के पास हुई। कन्या शिक्षा परिसर की 9वीं कक्षा की करीब 30 छात्राएं जिला पुलिस लाइन में आयोजित 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बस से लौट रही थीं।
बेड़िया फाटे के पास हुआ हादसा
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बेड़िया फाटा के पास पहुंचते ही बस का स्टीयरिंग अचानक फेल हो गया। चालक ने बताया कि वाहन से नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया था। ऐसे में सामने बड़ा हादसा होने की आशंका को देखते हुए उसने बस को सड़क किनारे मौजूद एक पेड़ की ओर मोड़ दिया, जिससे बस रुक गई और बड़ी जनहानि टल गई।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही मेनगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह स्टीयरिंग में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग बस की तकनीकी स्थिति की भी जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय:पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच परिवार ने लिया अनुकरणीय निर्णय; दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिलेगी नई रोशनी

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!