कैलाश विजयर्गीय की जीभ पर बैठा है शनि: कांग्रेस की किस महिला नेत्री ने कहा ऐसा; कितनी मौतों की जिम्मेदारी नहीं लेने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी ने शनिवार को रतलाम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तीखा हमला बोला। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने पहुंचीं बौरासी ने प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा के दौरान इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से 35 लोगों की मौत का मुद्दा उठाया।
विजयवर्गीय की भाषा और कार्यशैली नई नहीं
उन्होंने आरोप लगाया कि घटना इतनी गंभीर होने के बावजूद मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली। उनके मुताबिक कार्रवाई के नाम पर केवल दो अधिकारियों को हटाकर औपचारिकता पूरी की गई है। बौरासी ने कहा कि विजयवर्गीय की भाषा और कार्यशैली नई नहीं है, वे लंबे समय से इसी अंदाज में बयान देते आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष तानाशाही रवैया अपना रहा है, जबकि विपक्ष का दायित्व जनता की आवाज उठाना है।
मुख्यमंत्री पर भी सवाल
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विजयवर्गीय नगरीय प्रशासन मंत्री होने के साथ भागीरथपुरा से विधायक भी हैं, ऐसे में क्षेत्र में हुई मौतों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के प्रभारी मंत्री हैं, फिर भी अब तक किसी बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई।
2027 में जवाब देगी जनता
बौरासी ने कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने विजयवर्गीय पर तंज कसते हुए कहा कि वे स्वयं कह चुके हैं कि उनकी जीभ पर शनि बैठा है। आने वाले 2027 के नगर निगम चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।
कटारे के इस्तीफे पर बोलीं– घर का मामला
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के इस्तीफे के सवाल पर बौरासी ने इसे पार्टी का आंतरिक विषय बताते हुए कहा कि यह पारिवारिक मामला है और आपसी संवाद से सुलझ जाएगा। बैठक के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, राजीव रावत, यास्मीन शैरानी, कुसुम चाहर और पार्षद आशा राजीव रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!