जमानत पर बाहर आते ही सपना गुरु पर नया केस: किन्नरों के बीच चल रही अदावत के पुराने जख्म फिर हुए हरे
KHULASA FIRST
संवाददाता

वर्चस्व की जंग में खून, हथियार और लूट के आरोप, दो साल पुराने मामले ने फिर पकड़ी रफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किन्नर समाज की अंदरूनी राजनीति अब खुली सड़क की जंग बन चुकी है। सपना गुरु और सीमा गुट की वर्चस्व की लड़ाई ने ऐसा उग्र रूप लिया कि मारपीट, फ्रेक्चर, हथियार और कथित लूट तक के आरोप पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हो गए हैं।
जेल से जमानत पर बाहर आई सपना को राहत की सांस लेने का मौका भी नहीं मिला और पंढरीनाथ थाने ने पुराने मामले को खंगालते हुए एक और केस दर्ज कर लिया। इससे किन्नरों के बीच चल रही अदावत के जख्म फिर हरे हो गए हैं।
जांच में सामने आया है कि 12 जून 2024 की रात नंदलालपुरा इलाके में कथित तौर पर सपना गुरु उर्फ हाजी, राजा हाशमी और किन्नर काजल तगारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरोधी गुट पर हमला किया था।
आरोप है कि इस हमले में खुशी कुंवर और कायनात कुंवर को गंभीर चोटें आईं, दोनों को फ्रेक्चर हुआ और ऑपरेशन तक कराना पड़ा। इलाज के दौरान झूमर किन्नर का नाम फरजाना कुंवर दर्ज कराया गया, जिसने भी मारपीट के आरोप लगाए।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि हमलावरों के पास हथियार थे और दो किलो सोना, दस किलो चांदी व 35 लाख रुपए नकद लूटकर ले गए। यह पूरा प्रकरण उस वक्त का बताया जा रहा है जब नंदलालपुरा का डेरा सपना गुरु के प्रभाव क्षेत्र में था।
हालांकि एफआईआर अब दर्ज हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह शिकायत पहले दिए गए आवेदन के आधार पर आगे बढ़ाई गई है। पंढरीनाथ पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए सपना गुरु और उसके साथियों के खिलाफ एक और अपराध दर्ज कर लिया है।
बारह दिन पहले ही मिली थी जमानत
सपना गुरु को 22 जनवरी को सभी मामलों में सशर्त जमानत मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने 24 जनवरी को कमिश्नर और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खुद को झूठे मामलों में फंसाए जाने का आरोप लगाया था और भविष्य में जांच के बाद ही कार्रवाई की मांग की थी।
इसके बावजूद 29 जनवरी को उनके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज होना इस विवाद को और भड़का गया। सपना, राजा और उनके साथियों पर पहले से ही किन्नरों के साथ मारपीट और प्रताड़ना के कई मामले दर्ज हैं। राजा हाशमी के खिलाफ हीरानगर थाने में दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज बताए जा रहे हैं।
अक्टूबर 2025 में दो दर्जन किन्नरों द्वारा फिनाइल पीने की सनसनीखेज घटना ने इस गैंगवार को पहली बार सुर्खियों में ला दिया था, जिसमें सपना गुरु और राजा जेल भी जा चुके हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!