बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन: मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के लिए देशभर में पहचान रखने वाले शहर में बुधवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में विजय नगर चौराहे के पास स्थित IDA ग्राउंड पहुंचे, जहां भाजपा की ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का आयोजन चल रहा था।
मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे
कर्मचारी मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते थे। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलने की मांग रखी।
पुलिस ने कर्मचारियों को आयोजन स्थल के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद वे करीब दो घंटे तक बैरिकेड और रस्सी के पीछे खड़े होकर नारेबाजी करते रहे।
जनप्रतिनिधियों से मिलने की कोशिश, धक्का-मुक्की की स्थिति
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और अन्य जनप्रतिनिधि मशाल लेकर बाहर निकले।
इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने उनसे मिलने की कोशिश की। कुछ महिला सफाई मित्रों ने जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी मांगें रखीं।
एक महिला ने विधायक रमेश मेंदोला के सामने हाथ जोड़कर मांगें पूरी कराने की अपील की।
इस दौरान मौके पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी। ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद जनप्रतिनिधि वहां से रवाना हो गए।
सांसद ने सुनी बात
कार्यक्रम से निकलते समय सांसद शंकर लालवानी को भी सफाई कर्मचारियों ने रोक लिया।
कर्मचारियों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं और मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग रखी। सांसद ने कर्मचारियों से पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल बनाने को कहा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रतिनिधिमंडल की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी।
शहर में जगह-जगह कचरा दिखाई देने के सवाल पर लालवानी ने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए।
10 हजार रुपये वेतन में परिवार चलाने का दावा
वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कल्याणे ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
उनके मुताबिक, करीब 23 वर्षों से कर्मचारी आंदोलन, भूख हड़ताल और ज्ञापन के जरिए अपनी मांगें उठाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि करीब 10 हजार रुपये के वेतन में बच्चों की पढ़ाई, परवरिश और परिवार का खर्च उठाना मुश्किल है।
कल्याणे ने कहा कि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने गुरुवार से कचरा वाहनों को रोकने की चेतावनी भी दी।
महिला सफाई मित्रों ने बताई अपनी समस्याएं
सफाई मित्र कृष्णा बाई डागर ने नियमितीकरण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मौजूदा वेतन में घर का खर्च पूरा करना मुश्किल है और लंबे समय से कर्मचारी अपनी मांगों के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
माया पथरोड ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को साफ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
रेखा बाई ने बताया कि करीब 10,500 रुपये के वेतन में परिवार चलाना मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि वे सुबह 5 बजे काम पर निकलती हैं और दोपहर करीब 2 बजे घर लौटती हैं।
उनका कहना था कि कर्मचारी किसी से विवाद करने नहीं, बल्कि अपनी समस्याएं बताने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
संगीता सोलंकी ने नियमितीकरण के साथ वेतन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कम वेतन में बच्चों की पढ़ाई, इलाज और घरेलू खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है।
महिला की टिप्पणी के बाद विवाद, पुलिस थाने ले गई
प्रदर्शन के दौरान एक महिला की सफाई मित्रों के सामने झाड़ू लगाने को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद की स्थिति बन गई।
सफाई कर्मचारियों ने महिला को घेर लिया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बीच-बचाव कर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की।
मामला बढ़ता देख पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई। मौके पर पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया।
संबंधित समाचार

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!