खबर
Top News

रेत माफिया का आतंक: चेक पोस्ट पर किया हमला; 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जनवरी 2026, 2:37 pm
शेयर करें:
रेत माफिया का आतंक

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
जिले के सरसई थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव में रेत माफिया ने शिवा कॉर्पोरेशन कंपनी के चेक पोस्ट पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेत निकालने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, मुस्तरा गांव में रेत कंपनी शिवा कॉर्पोरेशन का ठेका है। कंपनी ने रॉयल्टी चेक के लिए यहां चेक पोस्ट स्थापित की हुई है। रात के अंधेरे में रेत माफिया के लोग बिना रॉयल्टी चुकाए ट्रैक्टर से रेत निकालना चाहते थे।

जब कंपनी के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उन्हें रोकने लगे, तो मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

लाठी-डंडे और कट्टे से किया हमला
हमलावरों ने चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों और ग्रामीणों पर लाठी-डंडे से हमला किया और कट्टे से फायरिंग भी की। इस हमले में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घटना की सूचना मिलते ही सरसई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक नामजद आरोपी और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एडीएसपी दतिया सुनील शिवहरे ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत
Top News

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

24 minutes ago
खौफनाक साजिश का खुलासा
Top News

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

42 minutes ago
गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम
Top News

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

about 1 hour ago
नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक
Top News

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

about 1 hour ago
करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन
Top News

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

about 2 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

about 2 hours ago
पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...
Top News

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

about 3 hours ago
तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला
Top News

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

about 3 hours ago
MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि
Top News

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

about 3 hours ago
इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला
Top News

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

about 4 hours ago
जज के सूने घर में चोरी...
Top News

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

about 4 hours ago
प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा
Top News

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

about 4 hours ago
कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे: यादव
Top News

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला
Top News

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

about 4 hours ago
आकाश ने संभाला मंच
Top News

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

about 4 hours ago
होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार
Top News

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन
Top News

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

about 5 hours ago
सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक
Top News

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

about 5 hours ago
350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई
Top News

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

about 5 hours ago
वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी
Top News

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!