एमवायएच में ड्रेस कोड के उल्लंघन पर तीन कर्मियों का वेतन काटा: मेडिकल कॉलेज के डीन घनघोरिया ने किया औचक निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चिकित्सा सेवाओं में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) प्रबंधन ने एक बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने और निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर दो नर्सिंग स्टाफ और एक ड्रेसर का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।
यह कदम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अरविंद घनघोरिया द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद उठाया गया, जिसमें अस्पताल की गरिमा और कार्य संस्कृति की अनदेखी हुई।
निरीक्षण के दौरान डीन ने पाया कि उक्त कर्मचारी अस्पताल द्वारा निर्धारित एप्रिन और ड्रेस कोड का पालन करने के बजाय सिविल ड्रेस में ड्यूटी कर रहे थे। एक व्यस्त अस्पताल परिसर में स्टाफ का यूनिफॉर्म में न होना केवल नियम का उल्लंघन नहीं, बल्कि यह गंभीर मरीजों और उनके परिजन के लिए पहचान का संकट भी पैदा करता है।
आपातकालीन विभाग जैसी संवेदनशील जगह पर कर्मचारियों की विशिष्ट पहचान अनिवार्य है ताकि संकट के समय बिना किसी भ्रम के तत्काल चिकित्सा सहायता ली जा सके।
मामला केवल वेशभूषा तक सीमित नहीं रहा, निरीक्षण के दौरान ये कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर सक्रिय सेवा देने के बजाय कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाह भी पाए गए।
अस्पताल प्रशासन ने इसे सेवा शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से वेतन कटौती के आदेश दिए हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!