शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर संतों का अल्टिमेटम: बोले- सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को यहां लाएंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शिप्रा नदी के शुद्धीकरण का मुद्दा अब संत समाज ने उठाया है। मंगलवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दास के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक संत उज्जैन से देवास पहुंचे। उन्होंने नागधम्मन नदी और शिप्रा में मिलने वाले दूषित नालों का निरीक्षण किया।
हवनीखेड़ी में संतों ने नागधम्मन नदी में बहते काले और दूषित पानी को देखा। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि सिंहस्थ से पहले शिप्रा को हर हाल में स्वच्छ करना होगा।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दास ने बताया पहले भी आ चुके हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब शिप्रा में दूषित पानी का मिलना हर हाल में बंद कराया जाएगा।
ट्रीटमेंट के बाद भी पीने योग्य नहीं
डॉ. दास ने कहा, "यह पानी इतना दूषित है कि ट्रीटमेंट के बाद भी पीने योग्य नहीं है। ऐसे जहरीले पानी से जीव-जंतुओं का जीवन भी प्रभावित हो रहा है।" उन्होंने यह भी बताया कि उज्जैन में 13 नालों को लेकर भी संत समाज लगातार प्रयास कर रहा है।
आंदोलन या सड़क जाम करना संतों का कार्य नहीं है, लेकिन प्रशासन से समाधान करवाना उनकी जिम्मेदारी है। यदि आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री से भोपाल में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर इस विषय को उठाया जाएगा।
दो टूक कहा शिप्रा स्वच्छ नहीं हुई तो मुख्यमंत्री को भी यहां लाकर वास्तविक स्थिति दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री उज्जैन के हैं, इसलिए कार्रवाई क्यों नहीं होगी, हम खुद जाकर मिलेंगे और उन्हें लाएंगे।
संबंधित समाचार

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!