सदर और उसके बेटों ने नमाजी पर कराया चाकू से जानलेवा हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रमजान में सदर बाजार मस्जिद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। मस्जिद में आम अवाम से आने वाली लाखों रुपए की राशि का हिसाब मांगने पर मस्जिद के सदर और उसके बेटों ने कथित तौर पर गुंडों के साथ मिलकर एक नमाजी किराना व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला करवा दिया।
आरोप है कि मस्जिद के नाम पर हर साल करीब 50 लाख रुपए चंदे और अन्य माध्यमों से आते हैं, लेकिन इस रकम का कोई हिसाब समाज के सामने नहीं रखा जाता और पैसा समाज के कामों के बजाय निजी उपयोग में किया जा रहा है।
सदर बाजार पुलिस के अनुसार फरियादी किराना व्यवसायी मो. एजाज पिता मो. अजीज अब्बासी (45) निवासी भिश्ती मोहल्ला की शिकायत पर मस्जिद के सदर आरोपी बाबर उर्फ जहीरुद्दीन पिता निजामुद्दीन, उसके बेटे अर्सलान और साहिल सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
फरियादी ने बताया हिमायूं और अकबर के बेटों ने भी उस पर हमला किया। फरियादी ने आरोप लगाया कि मस्जिद के नाम पर हर साल करीब 50 लाख रुपए चंदे और अन्य माध्यमों से आते हैं, लेकिन इसका कोई पारदर्शी हिसाब नहीं दिया जाता। समाज के नाम पर आने वाला पैसा समाज में खर्च होने के बजाय सदर के घर में जा रहा है।
बदमाश मेरी हत्या की साजिश रचकर आए थे, लेकिन मौका मिलते ही मैं खून से लथपथ हालत में भागकर घर पहुंचा। इसके बाद समाज के लोगों के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। हिसाब को लेकर पहले भी उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।
धारा बढ़ाने को लेकर कमिश्नर से मिलेंगे
एजाज ने बताया वह नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकला, तभी मस्जिद के सदर बाबर उर्फ जहीरुद्दीन, उसके बेटे अर्सलान और साथी साहिल तथा उनके बदमाशों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमला हत्या करने के इरादे से हुआ, इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साधारण धाराओं में केस दर्ज किया।
अब समाज के लोगों के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मिलकर आरोपियों पर प्राणघातक हमले की धारा बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!