ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को कहा स्वामित्व योजना से प्रदेश की ग्रामीण आबादी को संपत्ति का अधिकार मिलेगा। 23 हजार से अधिक गांवों में एक माह तक निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री का अभियान चलेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से ‘सेवा-संकल्प अभियान’ के साथ स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 अभियान का शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं से गरीब और जरूरतमंद वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों का विस्तार किया जा रहा है।
राज्य सरकार छोटे कामगारों के साथ खड़ी है। लाड़ली बहनों के खातों में अब तक 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। रोजगार आधारित उद्योगों में कार्य करने वाली बहनों को प्रतिमाह 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
स्वामित्व योजना ग्रामीणों के लिए अनमोल उपहार: नितिन नबीन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना के रूप में ग्रामीणों को अनमोल उपहार दिया है। यह रजिस्ट्री केवल दस्तावेज नहीं, ग्रामीणों को स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार देने वाली पहल है।
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर ने सुशासन, जनसेवा और सामाजिक न्याय की मजबूत परंपरा स्थापित की थी। उन्हीं से प्रेरणा लेकर स्वामित्व योजना से ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का अधिकार दिया जा रहा है।
प्रदेश में लगभग 68 लाख भूखंडों का सर्वे किया गया है। 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री होगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए जनधन खाते, नि:शुल्क खाद्यान्न, स्वास्थ्य सुविधाएं, आवास सहित अनेक योजनाएं संचालित हैं।
संबंधित समाचार

शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु:तैराक दल ने बचाई जान: रामघाट पर गहरे पानी में पहुंच गया था होशंगाबाद का युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!