सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्राले ने युवक को कुचला; मौत, दो किशोर गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में खंडवा-वड़ोदरा हाईवे पर गुरुवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गोपालपुरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद हुआ।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे दो बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने खसखसवाड़ी निवासी 18 वर्षीय अब्दुल्ला को कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दो किशोर अस्पताल में भर्ती
हादसे में 15 वर्षीय शीश (पिता अकबर) और 16 वर्षीय अयान (पिता रहीस) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का उपचार जारी है।
ट्राला चालक फरार, तलाश जारी
जैतपुर थाना प्रभारी सुदर्शन कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्राला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्राले और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!