छात्रों के समर्थन में RJD का प्रदर्शन: मार्च के दौरान तोड़ी बैरिकेडिंग; चलानी पड़ी वाटर कैनन, हिरासत में लिए गए नेता प्रतिपक्ष
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने जेपी गोलंबर से राजभवन की ओर लोकभवन मार्च निकाला।
बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े समर्थक
करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। तेजस्वी यादव और उनके समर्थक डाकबंगला चौराहे पर लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ गए।
वाटर कैनन का इस्तेमाल किया
इसके बाद इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। हंगामे के बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस की ओर पानी की बोतलें फेंके जाने की भी जानकारी सामने आई है।
बोले- जेल से डरने वाला नहीं हूं
हिरासत में लिए जाने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, "हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था। जो सत्ता में आया है, उसका जाना तय है।"
तिरंगे के साथ पहुंचे कार्यकर्ता
मार्च में शामिल कई कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगा था। कुछ कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर भी पहुंचे, जिसे सीवान फायरिंग मामले के विरोध के प्रतीक के तौर पर देखा गया।
वहीं, ASP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने पुलिस जवानों को निर्देश दिया कि प्रदर्शन के दौरान तिरंगे का सम्मान किया जाए और लाठी का इस्तेमाल संयम एवं समझदारी से किया जाए।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!