रीता बीता जाए सावन: गगन में नीरभरे बादल, फिर भी...
KHULASA FIRST
संवाददाता

सूबे के पश्चिमी हिस्से में फिर लौटे पानीभरे बादल, अब तो इंदौर पर मेहरबान हो मानसून
मध्य प्रदेश में बारिश अपने हिस्से का करीब 70 फीसदी बरस गई, इंदौर अब तक जोरदार वर्षा से अछूता
एक सप्ताह तक प्रदेश के पूर्वी हिस्से को तरबतर करने वाला मानसून राज्य के पश्चिमी हिस्से में आया
हमारे हिस्से में अब भी इंतजार, मौसम विभाग के आज के अलर्ट से इंदौर फिर दूर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर संभाग में आज से तेज बारिश
सागर-चंबल भी भीगेंगे, हम तरसेंगे, सिर्फ छिटपुट बारिश के बताए हैं आसार, रूखा-सूखा ही बीता सावन
25 इंच से ज्यादा बरस गया प्रदेश में पानी, फिर भी औसत से 11 प्रतिशत कम हुई बारिश, मात्र 15 जिले तरबतर, 40 अल्पवर्षा का शिकार
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इस बार का सावन तो रूखा-सूखा ही बीता जा रहा है। प्रकृति का सबसे मनभावन माह सावन अब बचा ही कितना है? महज दो-तीन दिन शेष हैं। इतने ही चंद दिन अगस्त माह के भी शेष हैं। जैसी रीती हुई जुलाई बीती, वैसे ही रीता-रीता सावन बीता जा रहा है।
आसमान में नीरभरे बादल तो हैं, लेकिन न जाने क्यों इस बार अहिल्या नगरी से रूठे-रूठे, अनमने-से हैं। भरचक मानसून के माहौल के बीच भी नीलगगन से इंदौर के हिस्से में सिर्फ फुहारें ही जमा हो रही हैं। सीजन की एक जोरदार झमाझम का बेसब्री से इंतजार जून से ही बरकरार है। एकमुश्त जलराशि अब तक इंदौर के उदर में समाई नहीं है। जुलाई माह के आगाज में जो दो-तीन इंच बरस गया, बस वो ही हमारे हिस्से में आया। उसके बाद से याद नहीं कि हमने इस सीजन में बारिश इंच में मापी हो।
मिलीमीटर मापते-मापते ही पहले जुलाई बीती, अब अगस्त माह भी अस्ताचल की तरफ बढ़ चला है। इसके साथ ही झमाझम बारिश का सावन माह भी अलविदा कहने को आमादा है, लेकिन अब तक जोरदार बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
वह भी तब, जब मानसूनी बादल एक बार फिर हमारे मालवा अंचल में लौटकर आ गए हैं। नीरभरे बादलों के जमावड़े के बावजूद मौसम विभाग की तेज बारिश के अलर्ट से इंदौर ही नहीं, पूरा इंदौर संभाग दूर है।
अलर्ट बगल के उज्जैन संभाग से लेकर भोपाल, ग्वालियर संभाग के लिए है। सागर-चंबल भी भीगेंगे, हम फिर तरसेंगे? ऐसा कब तक इंद्रदेव? क्या वाकई सावन इस बार रीता बीत जाएगा या बचे सावन में आप रुसवाई छोड़ेंगे?
सूबे के पश्चिमी हिस्से में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। अब तक राज्य के पूर्वी हिस्से को मानसून तरबतर कर रहा था। प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा अपने हिस्से की जोरदार बारिश का बीते करीब एक माह से इंतजार कर रहा है।
अब पानी वाले बादल फिर लौटे तो हैं, लेकिन इंदौर, मालवा अंचल के हिस्से का इंतजार खत्म ही नहीं हो रहा। मौसम विभाग ने 25 से 27 तक के दिन जोरदार बारिश वाले बताए हैं, लेकिन इन तारीखों से दो बीत जाने के बाद भी इंदौर की बारिश मिलीमीटर से आगे बढ़ नहीं पा रही। बारिश के सीजन में पानी का आंकड़ा जिले में भले ही 20 इंच के करीब तक खिसक गया, लेकिन धरती का कंठ अब तक सूखा ही है। तमाम तालाब, पोखर, सरोवर ही नहीं, मालवा अंचल की तो नदियां भी रीती हैं, जबकि मानसून के दो सबसे अहम जुलाई व अगस्त महीने विदा हो गए।
मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 25.5 इंच बारिश वैसे तो हो चुकी है। बावजूद इसके अब तक सूबे में कुल बारिश का 11 प्रतिशत कम है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र ने अब एक बार फिर उम्मीद जगाई है।
मौसम महकमे के मुताबिक पूर्वी हिस्से को तरबतर करने वाला मानसून अब प्रदेश के उत्तरी, पश्चिमी व मध्य हिस्से में एक्टिव होगा। अगले दो दिन तक भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार को भिंड, दतिया, सागर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, मैहर व सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी है। अफसोस! इन सब नाम में अपना इंदौर शामिल नहीं है।
अब तक मध्य प्रदेश में 28.6 इंच पानी बरस जाना था, लेकिन अभी ये आंकड़ा 25 इंच के आसपास ही पहुंचा है। मौसम के जानकार शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया प्रदेश में सिस्टम की एक्टिविटी के चलते लगातार तेज बारिश हो रही है।
अगले तीन दिन तक कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसमें इंदौर कहीं तेज तो कहीं हलकी बारिश के अलर्ट में ही शामिल है। धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आलीराजपुर से लेकर खंडवा, खरगोन, बड़वानी तक हलकी बारिश के हवाले हैं। इसी कारण प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अब तक औसत से 14 फीसदी कम बारिश हुई है।
इंदौर के हिस्से में अब तक 20 इंच बारिश
जिले में इस मानसून सीजन में अब तक लगभग 504 मिलीमीटर (504.1 मिमी यानी करीब 20 इंच) औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसमें गौतमपुरा में 810 मिमी, देपालपुर में 619.8 मिमी, महू में 322.6 मिमी, सांवेर में 469.9 मिमी व हातोद तहसील में 388.6 मिमी बारिश हुई है। जिले में सामान्य औसत बारिश के मुकाबले अभी थोड़ी कमी बनी हुई है, लेकिन अलग-अलग तहसीलों में बारिश के आंकड़ों में अंतर देखा गया है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!