रक्षित केंद्र में बलवा ड्रिल: जनरल परेड; होली-रंगपंचमी को लेकर पुलिस की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
अधिकारियों सहित 400 जवानों ने किया अभ्यास
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली और रंगपंचमी को देखते हुए पुलिस ने तैयारी तेज कर दी हैं। मंगलवार को रक्षित केंद्र में जनरल परेड और बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। करीब 400 अधिकारी और जवान शामिल हुए।
कमिश्नर संतोषकुमार सिंह ने परेड की सलामी लेकर ड्रिल का निरीक्षण किया। एडिशनल सीपी (कानून व्यवस्था) अमित सिंह सहित सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी और रक्षित निरीक्षक मौजूद रहे। कमिश्नर ने अधिकारियों और कर्मचारियों की वेशभूषा, अनुशासन और कदमताल का बारीकी से निरीक्षण किया।
बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सराहा, कमियों पर सुधार के निर्देश दिए। आरक्षक से लेकर थाना प्रभारियों और एसीपी स्तर तक के अधिकारियों ने स्कॉट ड्रिल और कदमताल का अभ्यास किया।
बलवा ड्रिल के दौरान टियर गैस गन की हैंडलिंग, सुरक्षा उपकरण पहनने की विधि और भीड़ नियंत्रण के विभिन्न तरीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। वाटर कैनन, रूद्र और वज्र वाहन के संचालन का भी अभ्यास कराया गया, ताकि आवश्यकता पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
वरिष्ठ अधिकारियों ने समझाया उपद्रव की स्थिति में संयम, रणनीति और टीमवर्क सबसे महत्वपूर्ण है। घायल नागरिकों या पुलिसकर्मियों को तत्काल प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण भी दिया गया।
टीम भावना के लिए रस्साखींच प्रतियोगिता-टीम भावना को मजबूत करने रस्साखींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीसीपी जोन-01 के नेतृत्व में थाना प्रभारियों की टीम और डीसीपी जोन-04 के नेतृत्व में राजपत्रित अधिकारियों की टीम आमने-सामने रही। राजपत्रित अधिकारियों की टीम ने अनुभव और समन्वय के दम पर जीत दर्ज की।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!