राजस्व मंत्री के बिगड़े बोल: लाड़ली बहनों को दी धमकी; योजना से नाम काटने की कही बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र के धामंदा में गुरुवार को आयोजित नवीन उपस्वास्थ्य केंद्रों के लोकारण कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने लाड़ली बहनों को लेकर विवादित बयान दिया।
लाड़ली बहनों के कार्यक्रम में न आने पर दी धमकी
मंत्री वर्मा ने सीईओ को निर्देश दिया कि एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाया जाए और जो कार्यक्रम में नहीं आएंगी, उनका नाम सूची से काटकर रिपोर्ट भेजी जाए।
उन्होंने कहा कि ग्राम धामंदा में 894 लाड़ली बहनों को प्रति माह 1500 रुपए दिए जा रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति बहुत कम है।
मंत्री का बयान और राजनीतिक विवाद
मंत्री ने मंच से कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस के राज में बहनों को पैसा मिलता था क्या? प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से गेहूं भेज रहे हैं, किसानों के खातों में पैसे डाल रहे हैं, फिर भी लोग ध्यान नहीं रखते। विपक्ष ने मंत्री के इस बयान को गरीब महिलाओं को डराने वाला करार दिया।
इससे पहले मंत्री विजय शाह ने दिया था विवादित बयान
13 दिसंबर 2025 को रतलाम में मंत्री विजय शाह ने भी लाड़ली बहनों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जिले में ढाई लाख लाड़ली बहनें हैं, जिनमें से केवल 50 हजार ही कार्यक्रम में आती हैं।
“सरकार 1500 रुपए के हिसाब से करोड़ों दे रही है, तो दो साल में एक बार धन्यवाद तो बनता है। जो नहीं आएंगी, उनकी जांच करेंगे। जिनका आधार लिंक नहीं है, जांच पेंडिंग कर देंगे।”
मंत्री करण सिंह वर्मा के बयान और इसके बाद हुए विरोध से यह मुद्दा राजनीतिक रूप से गरमा गया है।
संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!