खबर
Top News

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी: न रजिस्ट्री हुई न मिला कब्जा; 4 साल तक कार्रवाई के लिए भटकते रहे पीड़ित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 11:29 am
शेयर करें:
रिटायर्ड बैंक मैनेजर से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से जमीन का सौदा कराने के नाम पर 62 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने बिजलपुर की बेशकीमती कृषि भूमि का सौदा बताकर रकम ले ली, लेकिन बाद में न जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही उसका कब्जा दिया।

चार साल तक कार्रवाई के लिए भटकते रहे
करीब चार साल तक कार्रवाई के लिए भटकने के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने अतुल पंडित की शिकायत पर हरीश पुत्र नारायण राव आदले निवासी प्रगति नगर और योगेश भटाने निवासी तिवारी नगर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और फिलहाल फरार हैं।

रिश्तेदार ने जमीन का दिया झांसा
पुलिस के मुताबिक, अतुल पंडित ग्रामीण बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के पद से अप्रैल 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें एरियर और अन्य लाभ के रूप में बड़ी रकम मिली थी। इसी दौरान उनके रिश्तेदार हरीश ने बिजलपुर में अपनी कृषि भूमि होने की बात कही।

आरोपियों को कुल 62.50 लाख रुपए दिए
आरोप है कि हरीश ने अतुल को बताया कि जमीन भविष्य में व्यावसायिक उपयोग में आ सकती है और इसकी कीमत काफी बढ़ने की संभावना है। जमीन का सौदा तय होने के बाद अतुल ने वर्ष 2021 से जून 2022 के बीच अलग-अलग समय पर आरोपियों को कुल 62.50 लाख रुपए दिए। इसमें कुछ रकम हरीश के भांजे योगेश के बैंक खाते में भी जमा कराई गई।

रकम ली, लेकिन न रजिस्ट्री कराई न जमीन का कब्जा दिया
रकम देने के बाद भी जब जमीन की रजिस्ट्री और कब्जे की बात आई तो आरोपी टालमटोल करने लगे। काफी समय गुजरने के बाद अतुल ने अपनी रकम वापस मांगी और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने 31.90 लाख रुपए वापस कर दिए, लेकिन बाकी रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि शेष रकम मांगने पर दोनों आरोपी उसे आत्महत्या करने और मामले में फंसाने की धमकी देने लगे।

DCP के निर्देश पर FIR
अतुल पंडित का कहना है कि वह करीब चार साल से मामले में कार्रवाई के लिए राजेंद्र नगर थाने के चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने तत्कालीन DCP विनोद मीणा और कृष्णलाल चंदानी से भी शिकायत की थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका।

कुछ दिन पहले उन्होंने DCP जोन-1 नरेंद्र रावत के सामने दस्तावेजों के साथ शिकायत रखी। DCP के निर्देश पर शिकायत और संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने के बाद राजेंद्र नगर पुलिस को FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस जमीन के दस्तावेज, बैंक खातों में हुए लेन-देन और पूरे सौदे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 9 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 9 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 9 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 9 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 9 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 9 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 9 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 9 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 9 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 9 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 10 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 10 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 10 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 10 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 10 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 10 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 10 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 10 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!