आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर: 6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम 171 से मुक्ति की मांग को लेकर 13 सोसायटियों के करीब 6 हजार प्लॉटधारक गुरुवार को सड़क पर उतरेंगे।
33 साल से जारी संघर्ष को अब रहवासी ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ की लड़ाई बता रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार प्लॉटधारकों के साथ उनके बच्चे यानी जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल होगी।
आईडीए से गांधी हॉल तक पदयात्रा
प्रदर्शन के तहत सुबह सभी प्लॉटधारक आईडीए कार्यालय में एकत्र होंगे। यहां से पदयात्रा निकालकर गांधी हॉल पहुंचेंगे और संभागायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मांग-पत्र सौंपेंगे।
आंदोलनकारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। रहवासियों का कहना है कि ठोस आश्वासन नहीं मिला तो आगे अनशन का रास्ता अपनाया जाएगा।
33 साल से अटकी है स्कीम
रहवासियों के मुताबिक वर्ष 1993 में स्कीम 132 घोषित कर उनकी जमीनें ली गई थीं। प्लॉटधारक हाईकोर्ट पहुंचे, जिसके बाद स्कीम समाप्त हो गई।
इसके बाद वर्ष 2009 में इसी जमीन पर स्कीम 171 घोषित की गई। आरोप है कि वर्षों बाद भी न तो पर्याप्त विकास कार्य हुए और न ही जमीन को स्कीम से मुक्त किया गया।
लंबे संघर्ष के बाद ऐसी कॉलोनियों को विकास शुल्क लेकर स्कीम से मुक्त करने का प्रावधान किया गया, जहां 10 प्रतिशत से कम विकास कार्य हुआ था।
अक्टूबर 2024 में शुल्क जमा कराने की विज्ञप्ति जारी हुई और रहवासियों ने दिसंबर 2024 में 5.89 करोड़ रुपए जमा करा दिए। इसके बावजूद अब तक जमीनों को स्कीम से मुक्त नहीं किया गया है।
सीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं निकला रास्ता
जून 2026 में स्थानीय विधायक महेंद्र हार्डिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने मंच से स्कीम 171 को मुक्त करने की मांग उठाई थी।
मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। रहवासियों का कहना है कि करीब तीन माह बीतने के बाद भी समाधान नहीं हुआ, जिससे उनका धैर्य जवाब दे रहा है।
रहवासी संगठनों का कहना है कि वर्षों से चल रहे संघर्ष के बावजूद यदि अब भी ठोस निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
संबंधित समाचार

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!