रहवासी व भाजपा कार्यकर्ता चाइनीज डोर से पतंग उड़ाने वालों की सूचना पुलिस को देंगे: चायनीज डोर से जारी मौत का दौर
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस घरों की छतों से चाइनीज डोर से पतंग उड़ाने वालों की धरपकड़ करे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस प्रशासन द्वारा चाइनीज डोर की ड्रोन से धरपकड़ कर प्रकरण दर्ज करने के साथ खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के तमाम दावे एक की मौत व दो लोगों के घायल होने से खोखले साबित हुए। एमआईसी मेंबर राजेश उदावत व भाजपा नेता शैलेंद्र महाजन ने बताया रविवार को शहर में हुई अलग-अलग घटनाओं में रघुवीर धाकड़ नामक व्यक्ति की खजराना से बंगाली चौराहा की ओर जाते वक्त चाइनीज डोर से गला कटने के कारण मौत हो गई, वहीं अन्य स्थानों पर इस जानलेवा डोर से नरेंद्र जामोद व आशीष रघुवंशी घायल हो गए।
उन्होंने बताया प्रदेश के कई जिलों में हादसों के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों को चाइनीज डोर के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने कुछ दिन तो सख्ती दिखाते हुए ड्रोन सर्वे कर चाइनीज डोर से पतंग उड़ानें वालों और इसे बेचने वालों की धरपकड़ की थी।
इसके बाद भी शहर के एरोड्रम, मल्हारगंज, छत्रीपुरा, बंबई बाजार, बियाबानी, रानीपुरा, मेवाती मोहल्ला, काछी मोहल्ला, छावनी, मालवा मिल, खजराना, तिलक नगर, कनाडिया रोड क्षेत्र में चाइनीज डोर की बिक्री और उपयोग धड़ल्ले से जारी है। इस पर प्रतिबंध सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गया है। ड्रोन भी दिखावे के लिए उड़ाया जा रहा है, अन्यथा सड़क चलते मौत और घायल होने की घटनाएं नहीं होतीं।
ब्रिज के दोनों ओर बांधें तार, ताकि हादसा न हो...
उदावत व महाजन ने कल थाना तिलक नगर क्षेत्र में हुई घटना के बाद थाना प्रभारी मनीष लोधा से बात कर बंगाली ब्रिज और पिप्लियाहना ब्रिज पर दोनों ओर तार बांधे जाने की बात कही। साथ ही थाना क्षेत्र में पुलिस जवान घरों की छत पर पतंगबाजी करने वालों की डोर को चेक करें।
चाइनीज डोर मिलने पर संबंधित को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया जाए। उन्होंने सभी रहवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने आसपास चाइनीज डोर से पतंग उड़ाने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!