मस्जिदों पर लगाए गए लाउडस्पीकर हटाएं: महापौर ने कलेक्टर से की चर्चा; परीक्षाएं शुरू होते ही ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें बढ़ीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाई स्कूल व हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में तेज आवाज से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। महापौर के पास लाउडस्पीकर बजने की कई शिकायतें पहुंची हैं। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर से मिलकर मस्जिदों पर ऊंचे-ऊंचे लगाए गए लाउडस्पीकर हटाने को कहा है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहर को शिक्षा का हब माना जाता है। यहां वर्षभर दूसरे शहरों से आकर छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं और प्रतियोगी परीक्षाएं देते हैं। इसके अलावा स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, ऐसे में कर्कश आवाज से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी परेशानी हो रही है।
डीजे व तेज आवाज के साउंड पर रोक
उन्होंने कहा कि यदि डीजे और अन्य ध्वनि उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है तो धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञात रहे कि कलेक्टर ने डीजे व तेज आवाज के साउंड पर रोक लगा दी है। इसके चलते महापौर ने मस्जिदो में ऊंचाई पर लगाए गए लाउडस्पीकरों को भी हटाने की बात कही है, जिससे परीक्षार्थियों को किसी तरह की समस्या न हो।
कई वार्डों से मिली शिकायतें
महापौर ने बताया कि उनके पास कई वार्डों से शिकायतें पहुंची है। महापौर ने कहा कि वार्ड 72, 41 और 48 मुख्य रूप से प्रभावित हैं। वार्ड 72 (लोकमान्य नगर), वार्ड 41 और वार्ड 48 के निवासियों से ध्वनि प्रदूषण को लेकर अधिक शिकायतें मिली हैं। लोगों का कहना है कि मीनारों पर लगे ऊंचे लाउडस्पीकरों की आवाज पूरे क्षेत्र में फैलती है, जिससे कामकाज प्रभावित होता है।
प्रशासन को फिर जांच कर कार्रवाई करना चाहिए
महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पहले भी निर्देश जारी किए गए हैंै। यदि ऐसे लाउडस्पीकर दोबारा लगाए गए हैं तो प्रशासन को एक बार फिर जांच कर कार्रवाई करना चाहिए। महापौर ने कहा कि बड़े डीजे और लाउडस्पीकर पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!