जमानत मिलते ही फिर विवादों में डकैत: मंदिर में दी जा रही नाम से धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत को हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद एक नया विवाद सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध गोवर्धन नाथ मंदिर में एक महिला द्वारा कथित तौर पर अनवर डकैत का नाम लेकर धमकियां दिए जाने से भक्तों और मंदिर प्रबंधन में नाराजगी है।
डकैत का नाम लेकर धमकाने का आरोप
मंदिर प्रबंधन का आरोप है कि एक महिला मंदिर परिसर में लगातार अभद्र व्यवहार कर रही है। भीड़ के बीच धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और झगड़े की घटनाओं से श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। विरोध करने पर महिला पूर्व पार्षद अनवर डकैत के साथ अपने संबंधों का हवाला देते हुए धमकाने लगती है।
पुलिस में की शिकायत
गोवर्धन नाथ मंदिर समिति ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर और मल्हारगंज थाना प्रभारी को सौंपी है। शिकायत में बताया गया है कि मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और इस तरह की हरकतों से धार्मिक माहौल बिगड़ रहा है।
खुद को बताया डकैत का करीबी
मंदिर प्रबंधन के अनुसार महिला खुलेआम कहती है कि उसके अनवर कादरी से करीबी रिश्ते हैं और वह किसी को भी “निपटा” सकती है। इससे मंदिर में भय और अव्यवस्था का माहौल बन रहा है।
महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शिकायत में महिला की पहचान मंजू शर्मा के रूप में बताई गई है। मंदिर समिति ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति बनी रहे।
हाल ही में मिली है डकैत को जमानत
गौरतलब है कि अनवर कादरी उर्फ डकैत को इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ ने 4 फरवरी को जमानत दी थी। वह लव जिहाद की फंडिंग सहित करीब 26 आपराधिक मामलों में आरोपी है।
जमानत की शर्तों के तहत कादरी को हर रविवार थाने में हाजिरी देना होगी और 25 हजार का मुचलका भरना होगा। शर्तों के उल्लंघन पर जमानत रद्द की जा सकती है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!