ट्रैफिक के बीच स्ट्रेचर धकेलते परिजन: स्वच्छ शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान रखने वाले इंदौर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एमवाय अस्पताल के बाहर का है, जिसमें दो महिलाएं एक मरीज को पहियों वाले स्ट्रेचर पर सड़क पार कराते हुए अस्पताल की ओर ले जाती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में नजर आता है कि दोनों महिलाएं, जो संभवतः मरीज की परिजन हैं, भारी ट्रैफिक के बीच शासकीय डेंटल कॉलेज के सामने से स्ट्रैचर धकेलते हुए एमवाय अस्पताल पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।
अस्पताल का मुख्य गेट बंद होने के कारण उन्हें मरीज को सड़क पर ही अगले गेट तक ले जाना पड़ा। पूरी घटना करीब एक मिनट 21 सेकंड के वीडियो में रिकॉर्ड हुई है।
वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। यदि स्ट्रेचर अस्पताल का है तो वह परिसर से बाहर सड़क तक कैसे पहुंचा और ऐसी क्या स्थिति बनी कि परिजनों को खुद मरीज को इस तरह अस्पताल तक लाना पड़ा।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर इंदौर निवासी संदीप मीणा द्वारा ‘इंदौर अपडेट’ नामक पेज पर साझा किया गया है।
उनके अनुसार यह घटना 13 फरवरी दोपहर 1:39 बजे की है, जिसे 16 फरवरी की शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, अस्पताल के बंद गेट, आपातकालीन सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। अब यह मामला केवल एक वीडियो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!