‘रिश्तेदार आईसीयू में है, तुरंत पैसे भेजो’...: एक फोन और 64 हजार की साइबर ठगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
साइबर ठग ने परिचित बनकर 74 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी और उनके परिवार को 64 हजार रुपए की चपत लगा दी। ठग ने रिश्तेदार के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती होने और इलाज के लिए तत्काल रकम की जरूरत होने की कहानी सुनाई। भरोसा दिलाने के लिए फर्जी ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भी भेजा। झांसे में आए परिवार के चार सदस्यों ने अलग-अलग रकम ट्रांसफर कर दी। ठगी का पता चलने के बाद पुलिस में शिकायत की गई।
जबलपुर का परिचित बनकर किया फोन
पुलिस के अनुसार शाहपुरा निवासी घनश्याम प्रसाद मिश्रा (74) उद्यमिता विकास केंद्र से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। 1अगस्त को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को जबलपुर निवासी अशोक साहू बताते हुए परिचित होने का दावा किया।
आरोपी ने कहा कि उसका एक रिश्तेदार अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और इलाज के लिए तत्काल पैसे जमा करने हैं। अचानक आई इस कथित आपात स्थिति की बात सुनकर परिवार उसके झांसे में आ गया।
फर्जी स्क्रीनशॉट से जीता भरोसा
ठग ने अपनी कहानी को सही साबित करने के लिए परिवार को कथित ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेजा। परिवार ने स्क्रीनशॉट को असली समझ लिया और उसकी बातों पर भरोसा कर लिया।
इसके बाद परिवार के चार सदस्यों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 64 हजार रुपए बताए गए खाते में भेज दिए। बाद में ट्रांजेक्शन की वास्तविकता सामने आने पर उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ।
पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ऑनलाइन लेनदेन के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!