खबर
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल: तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 सितंबर 2026, 8:40 pm
शेयर करें:
रेडक्रॉस ब्लड कॉल

18 सालों से रोज 50 मरीजों तक पहुंच रहा नि:शुल्क ब्लड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अस्पताल में जब किसी मरीज को अचानक खून की जरूरत पड़ती है, तो परिजन के लिए एक-एक मिनट भारी पड़ता है। ऐसे मुश्किल समय में शहर का रेडक्रॉस ब्लड कॉल 18 सालों से लोगों की मदद कर रहा है।

एक छोटे कमरे से शुरू हुई यह सेवा 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान बचा चुकी है। आज इस कॉल सेंटर के जरिए रोज 50 से ज्यादा जरूरतमंद मरीजों को बिल्कुल मुफ्त खून मिल रहा है।

इस सेवा की शुरुआत अशोक नायक ने साल 2008 में अपने सिलाई के काम के साथ एक छोटे से कमरे से की थी। शुरुआत में अकेले ही मरीजों और ब्लड देने वालों को जोड़ने का काम शुरू किया गया था।

धीरे-धीरे यह कोशिश इतनी बड़ी बन गई कि यह देश का पहला नि:शुल्क रेडक्रॉस ब्लड कॉल सेंटर बन गया। संस्था ने खून देने वाले लोगों को घर से लाने और वापस छोड़ने के लिए नि:शुल्क रक्त वाहिनी की सुविधा भी शुरू की है।

लोगों के मन से रक्तदान का डर निकालने के लिए टीम रक्त संवाद नाम का अभियान भी चलाती है। इसके जरिए स्कूलों, कॉलेजों और मोहल्लों में जाकर लोगों को समझाया जाता है कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। इस जागरूकता का असर यह है कि अब कठिन से कठिन ब्लड ग्रुप के लोग भी फोन आते ही तुरंत रक्तदान करने पहुंच जाते हैं।

अशोक नायक और उनकी टीम की यह पहल बिना किसी फीस के सिर्फ लोगों के सहयोग से चल रही है। सड़क हादसों में घायल हुए लोगों, थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों और बड़े ऑपरेशन वाले मरीजों के लिए यह ब्लड कॉल सेंटर एक बड़ा सहारा बन चुका है।

संबंधित समाचार

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

27 minutes ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

29 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

29 minutes ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

36 minutes ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

39 minutes ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 1 hour ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 1 hour ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 1 hour ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 1 hour ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 1 hour ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 1 hour ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 1 hour ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 1 hour ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 1 hour ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 1 hour ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 2 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 2 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 2 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 2 hours ago
राहुल से छात्रा बोली
Top News

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!